HomeAccident Newsचलती ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत

चलती ट्रक में घुसी कार, मां-बेटे की मौत

-

– कार क्षतिग्रस्त, दो अन्य हुए घायल, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा।

सुलतानपुर। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। यह सड़क हादसा लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र में मदनपुर पनियार शुक्ला पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक कार में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक ट्रक आगे चल रहा था तभी पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। फिलहाल, घायलों का इलाज जारी है।

 

 

कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। कार में सवार तीन लोग बिहार के मुजफ्परपुर के रहने वाले थे और बलिया जा रहे थे। वहीं, कार में सवार घायल महिला अमृता शाहजहांपुर से वाराणसी लौट रही थीं।

सुलतानपुर के लम्भुआ में चालक को झपकी आ गई। इस वजह से कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही, घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बेबी मसीह (45) पत्नी स्वर्गीय जगदीश मसीह और उनके पुत्र अर्पित कुमार (20) को जिला अस्पताल सुलतानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचकर परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की पुष्टि की।

हादसे में संजू (27) पुत्री स्वर्गीय जगदीश मसीह को सामान्य चोटें आई हैं। मृतक बेबी मसीह, अर्पित कुमार और घायल संजू मूल रूप से अमहर दक्षिण पट्टी माधवपुर, थाना रसड़ा, जनपद बलिया के निवासी बताए गए हैं। कार में सवार एक अन्य घायल अमृता (40) पत्नी निर्मल जैनब जैनिया वाराणसी से ताल्लुक रखती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लम्भुआ के उप निरीक्षक जय शंकर यादव ने बताया कि दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है और अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। भोर में चालक को झपकी आने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts