HomeCRIME NEWSमेरठ में दिनदहाड़े कार सवार युवक को गोली मारी, हालत गंभीर, अस्पताल...

मेरठ में दिनदहाड़े कार सवार युवक को गोली मारी, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

-

– खून से लथपथ बेटे को पिता ने कराया अस्पताल में भर्ती, गंभीर हालत में इलाज जारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के खड़खड़ी गांव निवासी 21 वर्षिय युवक दीपक को गुरुवार सुबह बदमाशों ने पेट में गोली मार दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पिता प्रदीप ने अपने बेटे को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया । जहां फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

 

दीपक के पिता के अनुसार वह उनका इकलौता बेटा है जो अपने पिता के साथ ही दूध का कारोबार करता है। आज सुबह वह दूध बांट कर घर आ रहा था । उसी समय जब वह अलीपुर गांव के सामने पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

दीपक के पिता ने बताया कि जिस समय वह दीपक के पास पहुंचे तो वह अपनी वैगनआर कार में खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसे पेट के पास गोली लगी था। इसके बाद वह खुद उसे उसी कार से न्यूटिमा अस्पताल लेकर गए जहां सर्जन न होने के कारण उसे भर्ती नहीं किया गया । इसके बाद उन्होंने उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया।

दीपक के पिता ने बताया कि पुलिस को दीपक ने जो बयान दिए हैं उसमें एक युवक प्रदीप निवासी मायापुरी का नाम लिया है जिस से कुछ दिन पहले उसका झगड़ा हुआ था। फिलहाल मेरे बेटा के आॅपरेशन चल रहा है, उसके बाद ही सारी स्थिति साफ होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts