Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: दौराला में वीडियो बनाकर व्यापारी ने की आत्महत्या

Meerut: दौराला में वीडियो बनाकर व्यापारी ने की आत्महत्या

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला में एक व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से पहले सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
दौराला थाना क्षेत्र के खेड़ीटप्पा गांव निवासी शकील लावड मार्ग स्थित ओम प्लाजा मार्केट में फर्नीचर बनाने का काम करता था। मंगलवार दोपहर वह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था।

 

 

देर शाम इंटरनेट मीडिया पर शकील का एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसकी जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तलाश करते हुए दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आर्यावर्त अस्पताल के पास पहुंचे, जहां शकील सड़क किनारे पड़ा मिला। उसकी बाइक पास में खड़ी थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया।

दौराला इंस्पेक्टर सुमन कुमार सिंह के अनुसार, अस्पताल से सूचना मिली थी। लेकिन परिजनों के इनकार के चलते आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल, इस घटना को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों की सहमति न होने के कारण मामले में आगे की कार्रवाई नहीं की गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts