spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: महाशिवरात्रि को लेकर औघड़नाथ मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई

Meerut: महाशिवरात्रि को लेकर औघड़नाथ मंदिर में सुरक्षा बढ़ाई

-

– कमिश्नर-डीआईजी ने किया निरीक्षण, तीन लाख श्रद्धालु आ सकते हैं, ड्रोन से निगरानी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ वीके सिंह और एसएसपी अविनाश पाण्डेय ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है।

 

 

मंदिर को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा, जिसके लिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की टीमें तैनात की गई हैं। मंदिर में अस्थायी पुलिस बूथ स्थापित किए गए हैं और प्रवेश के सभी रास्तों पर 26 पुलिस पिकेट्स लगाई गई हैं।

निगरानी के लिए दूरबीन, वाच टावर, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। मंदिर परिसर के अंदर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी, जबकि कुछ पुलिसकर्मी भोले के वेश में भी ड्यूटी करेंगे।

डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के लिए तीन कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, दो एएसपी, आठ डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 112 सब इंस्पेक्टर और 550 कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी वाहनों को मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर बनी पार्किंग में रोका जाएगा। इसके लिए सर्कुलर रोड चौराहा, सैनिक अस्पताल के सामने, औघड़नाथ के सामने चौराहा और बालाजी मंदिर तिराहे पर बैरियर लगाए गए हैं। इनर और आउटर कॉर्डन तथा कतार ड्यूटी की जिम्मेदारी सीओ नवीना शुक्ला को सौंपी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts