Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशहाईटेंशन लाइन से झुलसे एक मजदूर की मौत

हाईटेंशन लाइन से झुलसे एक मजदूर की मौत

-

– इलाज के दौरान गई जान, बेटी ने रखीं भाई की शिक्षा और अपनी शादी की मांग

औरैया। गुरुहाई मोहल्ले में निर्माण कार्य के दौरान हुए एक हादसे में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को कानपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति माठू की मौत हो गई।

 

 

यह घटना सुधीर कुमार पोरवाल और माठू के घर पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुई। सरिया ऊपर उठाते समय वह दुर्घटनावश ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया। इससे सुधीर कुमार पोरवाल (पोरवाल कॉलोनी निवासी) और माठू (मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी) गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल औरैया के 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।

कानपुर में सुधीर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि माठू को दूसरे अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान माठू को मृत घोषित कर दिया गया। माठू की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। मृतक का शव घर पहुंचने पर पूरे मोहल्ले में गम का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान मृतक माठू की कक्षा 8 में पढ़ने वाली बेटी रिया ने पुलिस के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं।

रिया की पहली मांग थी कि उसके 8 वर्षीय भाई गोविंद की शिक्षा पूरी कराई जाए। दूसरी मांग में उसने अपनी पढ़ाई और शादी के लिए आर्थिक सहायता की अपील की। तीसरी मांग के तहत उसने अपनी मां के जीवन भर के भरण-पोषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। दुकान मालिक के परिजनों और पड़ोसियों द्वारा आर्थिक सहायता का आश्वासन मिलने के बाद परिवार सहमत हो गया। इसके बाद पुलिस बल मौके से लौट गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts