Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: बैनामे में धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Meerut News: बैनामे में धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

-

भारतीय किसान यूनियन सभा के बैनर तले कमिश्नर चौराहे पर किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्लॉट और बैनामे में धोखाधडी किये जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्राम अलीपुर जीजमाना हापुड़ रोड़ के रहने वाले क्षेत्रवासियों के साथ भारतीय किसान यूनियन किसान सभा के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि, ग्राम अलीपुर हापुड़ रोड़, जीजमाना मेरठ में स्थित खसरा नं0 720, रक्बा लगभग 9 बीघे, कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध प्लॉटिंग कराकर जमीन की रकम प्राप्त करने के बावजूद भी कब्जा नही दिया जा रहा है। जबकि, न ही किसी प्रकार का कार्य पीड़ित/क्रेता को कब्जा नहीं दिया जा रहा है। जो अपने आप भूमि मालिक बताते है।

उन्होंने बताया कि, दिल्ली के रहने वाले रमेश और बाबू ने सरधना के शाहनवाज और युसूफ उन्ही प्लॉटो को दोबारा विक्रय कर रहा है। उन्होंने कहा कि, बार-बार तगादा करने के बावजूद भी न तो जमीन का बैनामा कर रहे है और ना ही क्रेताओं को टाल-मटोल पर धमकाते हुए, रुपए की अदायगी भी नहीं कर रहें, जबकि क्रेताओं के पास उक्त भूमि की लेन-देन की रसीद वीड़ियो और आॅडियों मौजूद है। हालांकि, कुछ रुपए नकद व कुछ रुपए बैंक माध्यम से उपरोक्त व्यक्तियों को दिये जा चुके है।

लेकिन, अब सभी उपरोक्त व्यक्ति क्रेतागण को जान से मारने की धमकी देते हुए, कह रहे है कि जो करना हो कर लो, क्रेताओं ने पुलिस में भी कई बार शिकायत की। परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बताया कि, उपरोक्त व्यक्ति धोखाधड़ी कर क्रेताओं को भयभीत कर रहे है और खुलेआम घूम रहे है कि पुलिस प्रशासन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। उक्त सभी विपक्षीगण दबंग मुठमर्द व
भू-माफिया किस्म के व्यक्ति है जो किसी भी समय भागने की फिराक में है।

किसान यूनियन ने कहा कि जमीन खरीदने वाले रुपए देने के पश्चात भी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है वह भयभीत है। इसलिए धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts