HomeCRIME NEWSलॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, पंजाब के तरनतारन में छात्र ने...

लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, पंजाब के तरनतारन में छात्र ने क्लासरूम में घुसकर गोली मारी; खुद को भी किया शूट

-

  • घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया,
  • छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल।

नई दिल्ली। पंजाब के तरन तारन जिले में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव उसमा के ‘माई भागो लॉ कॉलेज’ में क्लास शुरू होते ही एक छात्र ने अपनी अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और पलक झपकते ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है।

 

 

मृतका की पहचान संदीप कौर निवासी नौशहरा पन्नुआ के रूप में हुई है, जबकि हमलावर छात्र की पहचान प्रिंस राज निवासी गांव मलियां के रूप में हुई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रिंस राज क्लासरूम में दाखिल होता है और वहां बैठी संदीप कौर के सिर में बेहद करीब से गोली मार देता है। इसके तुरंत वह दोबारा पिस्टल लोड करता है और अपने सिर में गोली मारकर वहीं गिर पड़ता है। गोलीबारी इतनी सटीक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एसीपी जगबीर सिंह ने बताया कि जैसे ही क्लास शुरू हुई, यह घटना घटी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक छात्र कॉलेज के अंदर पिस्तौल लेकर कैसे दाखिल हो गया? क्या गेट पर कोई चेकिंग नहीं हुई थी?  फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि प्रिंस राज ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया? क्या यह मामला एकतरफा प्यार का था या आपसी रंजिश का, पुलिस परिजनों और अन्य सहपाठियों से पूछताछ कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts