spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की मौत

-

– ट्रक से टक्कर से पूर्व प्राचार्य समेत तीन की मौत

– फंक्शन से लौटते समय हुआ हादसा, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों।

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हिन्दूआरी चौकी के समीप बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

 

 

मृतकों की पहचान श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह, उनके भाई कमल सिंह और उनके रिश्तेदार प्रेम मौर्य के रूप में हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर रावर्ट्सगंज में एक निमंत्रण से लौट रहे थे।

हिंदूआरी मोड़ के पास उनकी बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सीओ रणधीर मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हिंदूआरी चौकी के तिराहे के पास ट्रक और बाइक के बीच यह दुर्घटना हुई। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सभी शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts