HomeAccident Newsकार पलटने से पंचायत सहायक की मौत

कार पलटने से पंचायत सहायक की मौत

-

– घने कोहरे के कारण हुआ हादसा, एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान।

बलरामपुर। घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना गौरा थाना क्षेत्र के बेलहा-गौरा राजमार्ग पर परसा पुरैना मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान बेनीनगर निवासी 28 वर्षीय पंचायत सहायक सौरभ यादव के रूप में हुई है।

 

 

यह हादसा तब हुआ जब रोहित सिंह की बारात बहराइच से शादी समारोह के बाद बीती रात करीब तीन बजे बेनीनगर लौट रही थी। मारुति एर्टिगा वाहन तेज रफ्तार में था और घने कोहरे के कारण चालक मोड़ का अंदाजा नहीं लगा सका। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के एयरबैग खुल गए, लेकिन सौरभ यादव को सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सौरभ यादव अपने पीछे पत्नी ममता, डेढ़ वर्षीय पुत्री, छोटे भाई आलोक यादव (25) तथा माता-पिता रेखा देवी और महादेव यादव को छोड़ गए हैं।

हादसे में वाहन चालक जाकिर हुसैन, सोनू गुप्ता, विद्वेष और भूरे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी, जिसे हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts