Homepolitics newsये समझौता ऐतिहासिक, किसानों को नहीं कोई नुकसान, भारत-यूएस ट्रेड डील पर...

ये समझौता ऐतिहासिक, किसानों को नहीं कोई नुकसान, भारत-यूएस ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का संसद में बयान

-

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। हालांकि इस दौरान विपक्ष के सांसदों को विरोध प्रदर्शन जारी रहा और जमकर नारेबाजी भी हुई।

 

 

उन्होंने बजट सत्र के दौरान लोकसभा में विपक्षी सासंदों के शोर के बीच कहा कि देश के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया। कृषि क्षेत्र के हितों की रक्षा होगी और अमेरिकी बाजार में भारत का निर्यात बढ़ेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हम कृषि क्षेत्रों की रक्षा में सफल रहे और कई क्षेत्रों पर चर्चा के बाद सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि दुग्ध क्षेत्र में भी हमारे हित सुरक्षित रहे हैं और डील से दोनों पक्षों का हित है। दोनों देशों को फायदा होगा।
उन्होंने कहा अमेरिका के साथ ट्रेड डील में भारत कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील सेक्टर में अपने हितों की रक्षा करने में कामयाब रहा है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत पहलों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

पीयूष गोयल के संसद में भाषण के साथ ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी और तख्तियां दिखाकर विरोध किया। जब सांसदों का हंगामा ज्यादा बढ़ गया तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

गोयल ने आगे कहा कि पिछले वर्ष दोनों देशों के वातार्कारों ने विभिन्न स्तरों पर विस्तृत चर्चा की। दोनों पक्षों के महत्वपूर्ण हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि वातार्ओं के दौरान भारतीय पक्ष ने विशेष रूप से कृषि और डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में अपने हितों की सफलतापूर्वक रक्षा की। एक वर्ष की चचार्ओं के बाद दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के विभिन्न क्षेत्रों को अंतिम रूप देने में सफलता हासिल की है।

पीएम मोदी ने हमेशा कृषि और डेयरी के हितों को संभाला है। इस क्षेत्र में लोगों को उज्ज्वल भविष्य मिले और मौके मिलें, उसके लिए लगातार काम किया है। कभी उनके हितों के साथ पीएम ने समझौता नहीं होने दिया और अमेरिकी ट्रेड डील में भी भारत के संवेदनशील सेक्टर्स- कृषि और डेयरी को संरक्षित किया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts