BLA ने एक बयान में कहा कि आसिफा मेंगल मोहम्मद इस्माइल की बेटी थी और बलूचिस्तान के नोशकी की रहने वाली थी। 2 अक्टूबर, 2002 को जन्मी मेंगल अपने 21वें जन्मदिन पर BLA की मजीद ब्रिगेड में शामिल हुई थी। मेंगल ने जनवरी 2024 में एक ‘फिदायीन’ (आत्मघाती हमलावर) बनने का फैसला किया था। मेंगल ने शनिवार को नोशकी में ISI हेडक्वार्टर को निशाना बनाते हुए ऑपरेशन पूरा किया था।