Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कर्ज में डूबे युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, परिवार...

मेरठ: कर्ज में डूबे युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

-

सुबह ससुराल में फंदे पर लटका मिला शव, परिवार वालों में मचा कोहराम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित लक्खीपुरा के रहने वाले एक टेलर ने अपनी ससुराल में रस्सी के फंदे पर लटक कर शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सुसाइड कर लिया। जानकारी मिलते ही उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

मृतक की पत्नी और दो बच्चे हैं, उसने करीब 4 साल पहले गली नंबर 21 की रहने वाली समरीन से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के दो साल बाद दोनों में विवाद हुआ तब भी उसने सुसाइड का प्रयास किया था इस दौरान मृतक टेलर अस्पताल में भी रहा था। पुलिस के अनुसार टेलर पर करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था इसी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। संभवत इसीलिए उसने अपनी जीवन लीला समाप्त की है।

लक्खीपुरा गली नंबर 21 का रहने वाला जाहिद (28) टेलर था। जाहिद ने गली नंबर 24 की रहने वाली समरीन के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया था। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों अपने परिवार वालों से अलग किराए के मकान में रहने लगे थे। कोर्ट मैरिज के दो साल बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ, इस दौरान जाहिद ने समरीन को तीन तलाक दे दिया था।

समरीन के मायके वालों ने जाहिद पर मुकदमा करा दिया था। तब भी जाहिद ने सुसाइड का प्रयास किया था। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने उसकी जान बचा ली थी। अस्पताल से आने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और जाहिद फिर अपनी पत्नी समरीन के साथ जामिया चौक स्थित एक किराए के मकान में रहने लगा।

बताया जा रहा है कि जामिया चौक पर नालों का निर्माण कार्य चल रहा है इसीलिए वह करीब 15 दिन से गली नंबर 24 स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 4:00 उसने एक पाइप पर रस्सी का फंदा बांध और उसके सहारे लटक कर सुसाइड कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जान शुरू कर दी है।

लिसाड़ीगेट गेट थाना प्रभारी अशोक सिंह यादव का कहना है की जानकारी मिली है कि मृतक पर तीन लाख रुपए का कर्ज था इसी के चलते उसने सुसाइड किया है मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts