HomeASTROLOGYमूलांक तीन नंबर वालों की कमजोरी होते हैं अच्छे श्रोता

मूलांक तीन नंबर वालों की कमजोरी होते हैं अच्छे श्रोता

-

मूलांक तीन नंबर वालों की कमजोरी होते हैं अच्छे श्रोता

 

शिखा सक्सेना, ज्योतिषाचार्य । मूलांक तीन ज्ञान, विवेकी, बुद्धिमान और उच्च विचार रखने वाला नंबर है । इस अंक में जन्मे लोग गुरु से रूल होते हैं और गुरु के समान ही इनका स्वभाव होता है । ये जिनके साथ जुड़ते हैं उनका बेहतर मार्गदर्शन कर जीवन संवार देते हैं ।

ये स्वभाव से थोड़े गंभीर, प्रैक्टिकल और न्यायप्रिय होते हैं । ये लोग हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहते हैं इसलिए इन्हें ज्ञान का भंडार भी कहा जाता है और इसी ज्ञान को सुनाने के लिए इन्हें अच्छे श्रोताओं की ज़रूरत रहती है । आप कह सकते हैं कि ये इनकी कमजोरी भी होती है । अगर ये एक बार बोलना शुरू कर दें तो किसी को बोलने का मौक़ा ही नहीं देंगे ।

 

 

ये लोग सिद्धांतवादी होते हैं कहीं अगर ग़लत होता हुआ नज़र आता है तो टोकाटाकी से बाज नहीं आते। ये अपने बुजुर्गों का सम्मान करने वाले और माता-पिता के आज्ञाकारी होते हैं खासतौर पर अपने पिता के।

मूलांक तीन वाले लोग बहुत सामाजिक होते हैं और धार्मिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ।
मूलांक तीन विस्तार का कारक होता है। इसलिए जिस क्षेत्र में घुसते हैं तो महारत हासिल करके ही निकलते हैं। इसलिए अच्छे टीचर, अन्वेषक, गुरु और सलाहकार तीन मूलांक वाले होते हैं ।
ये खानेपीने के शौकीन भी होते हैं कई बार ये आदत इन्हें मोटापे का शिकार बना देती है।
ये स्वतंत्र प्रवृत्ति के होते हैं और इनके काम में कोई दख़लअंदाज़ी करें तो इन्हें पसंद नहीं होता।
बेनज़ीर भुट्टो, स्वामी विवेकानंद, अब्राहम लिंकन, ग्राहम बेल, रजनीकांत आदि मूलांक तीन के हैं ।
कैरियर के लिए इन्हें शिक्षक, बैंकर, राजनीति, सामाजिक कार्यकर्ता, सलाहकार, ज्योतिष, खेल, पुरोहित आदि में जाना चाहिए ।

इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
– झूठ कभी न बोलें ।
– ⁠माथे पर केसर का तिलक लगाएं
– ⁠बुजुर्ग और गुरु का सम्मान करें ।उनसे आशीर्वाद लें ।
– ⁠गुरुवार को मंदिर अवश्य जाए ।
– ⁠अहंकार और क्रोध से दूर रहें ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts