Homeउत्तर प्रदेशLucknowबेडरूम के भीतर से निकलीं भैंस और बकरी, जानिए क्या हैं पूरा...

बेडरूम के भीतर से निकलीं भैंस और बकरी, जानिए क्या हैं पूरा मामला

-

– नगर निगम की टीम देखते ही जानवरों को अंदर बंद कर दिया था।

लखनऊ। एक घर के बेडरूम से भैंस-बकरी निकलने लगीं। यह अजीब बात नहीं बल्कि नगर निगम टीम के एक्शन के दौरान हुई घटना है। दरअसल, नगर निगम की टीम जोन-8 के बिजनौर में अवैध रूप से चल रहीं डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम को देखते ही एक डेयरी वाले ने अपनी भैंस और बकरियों को घर के अंदर कमरे में बंद कर दिया।

 

 

घटना रॉयल सिटी कॉलोनी, गडौरा की है। बुधवार को पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। 3 घंटे की मशक्कत के बाद टीम कार्रवाई कर पाई। इस बीच नगर निगम की टीम के वाहनों को भी घेर लिया गया। टीम के पहुंचते ही अवैध डेयरी संचालकों ने भैंस और गाय को घर में छिपाकर ताला बंद कर दिया था। इस दौरान टीम ने घर के ड्राइंग रूम और बेडरूम से जानवरों को निकाला।

अभियान के दौरान कुल 11 भैंस , 4 पड़िया, 3 गाय, 1 बछिया जब्त की गई, जिन्हें ऐशबाग स्थिति कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया है। इन पशुओं को केवल निर्धारित जुमार्ना जमा करने के पश्चात ही छोड़ा जाएगा। यह कार्यवाही स्थानीय नागरिकों की शिकायतों के आधार पर की गई थी, जिनमें डेयरी संचालकों की ओर से गोबर को खुले प्लॉटों में फेंकने और नालियों में बहाने से गंदगी, जलभराव और मच्छरजनित रोगों की आशंका व्यक्त की गई थी।

नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम 1959 के अंतर्गत शहरी सीमा में भैंस पालन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, क्योंकि इसे अपदूषण कारक पशु की श्रेणी में रखा गया है। केवल अधिकतम दो गायों को ही वैध लाइसेंस के तहत पालने की अनुमति है।

अभियान में पुलिस बल, प्रवर्तन दल एवं पशु कल्याण विभाग की संयुक्त भागीदारी रही। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा कि अवैध डेयरी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। मौके पर टीम में मनोज, रामकुमार, फुरकान, नदीम के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts