Homepolitics newsपरेड में 30 झांकियां, 29 लड़ाकू विमान और दुश्मन को परास्त करने...

परेड में 30 झांकियां, 29 लड़ाकू विमान और दुश्मन को परास्त करने वाले हथियार

-

नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस के आगाज के साथ ही आज सभी की निगाहें दिल्ली के कर्तव्य पथ पर टिकी थीं। राष्ट्रपति की एंट्री से लेकर सेना के शौर्य प्रदर्शन और आकर्षक झांकियों के साथ गणतंत्र दिवस की भव्य परेड देखने को मिली। समारोह शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस साल गणतंत्र दिवस पर परेड की थीम थी “वंदे मातरम्” थी। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने की खुशी में ये थीम निर्धारित की गई थी। इसी थीम पर कर्तव्य पथ को सजाया गया था और कई झांकियों में भी इसकी झलक देखने को मिली है।

  • परेड में लगभग 6,000 सैनिक और 18 मार्चिंग कंटिनजेंट्स ने हिस्सा लिया। इनके साथ 13 बैंड भी मौजूद थे।

  • भैरव लाइट कमांडो बटालियन पहली बार परेड में शामिल हुई।

  • ड्रोन और आधुनिक प्रणालियों से लैस नई आर्टिलरी रेजिमेंट शक्तिबान रेजिमेंट ने भी परेड में हिस्सा लिया

  • सेना के साथ 61 कैवेलरी वाले घुड़सवारों का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला।

  • राजपूत, असम, जैक ली और आर्टिलरी कंटिनजेंट ने भी परेड में शौर्य दिखाया।

  • गणतंत्र दिवस की परेड के बाद सेना के लड़ाकू विमानों ने आसमान में पराक्रम दिखाया। इस साल राफेल, सुखोई (Su-30), मिग-29 और जैगुआर जैसे 29 लड़ाकू विमानों ने दिल्ली के आसमान में एक-साथ उड़ान भरी। वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम का भी फॉर्मेशन किया। तीस हजार से ज्यादा लोग इस पल के साक्षी बने।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts