Homeउत्तर प्रदेशLucknowचुनाव को लेकर 30 रैलियां करेगी कांग्रेस

चुनाव को लेकर 30 रैलियां करेगी कांग्रेस

-

लखनऊ। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेशभर में होने वाली महारैली की शुरूआत शनिवार को सीतापुर से हो रही है। अलग-अलग मंडलों में होने वाली 30 महारैलियों में कुछ स्थानों पर सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी आमंत्रित किया गया है।

 

congress rallies

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पार्टी इन महारैलियों के जरिए पंचायत और विधानसभा चुनाव के लिए अपनी बात रखेगी। उन्होंने बताया कि सीतापुर के बाद आगरा में रैली होगी। फिर एक फरवरी को लखनऊ और आठ फरवरी को वाराणसी में महारैली की तैयारी चल रही है।

इसी तरह 14 फरवरी को अलीगढ़, 16 फरवरी को सहारनपुर, 28 फरवरी को रामपुर, 12 मार्च को लखीमपुर खीरी, 22 मार्च को बदायूं, 29 मार्च को बाराबंकी, 31 मुजफ्फरनगर और पांच अप्रैल को बागपत में महारैली प्रस्तावित करते तैयारी की जा रही है। यूपी कांग्रेस चुनाव के मोड में आ गई है। कांग्रेस पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तीस से ज्यादा रैलियों का आयोजन करने जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts