HomeAccident Newsमेरठ: टेंपों की टक्कर से चार महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

मेरठ: टेंपों की टक्कर से चार महिलाएं घायल, अस्पताल में भर्ती

-

उधम सिंह चौक पर हादसा, दो वाहन भी हुए क्षतिग्रस्त।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हस्तिनापुर में उधम सिंह चौक पर मंगलवार को एक टेंपो की टक्कर से चार महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में टेंपो समेत दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

बताया गया कि टेंपो चालक पंकज कुमार सवारियों को गणेशपुर से खादर क्षेत्र की ओर ले जा रहा था। जैसे ही टेंपो उधम सिंह चौक के पास पहुंचा, चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी से टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही एक अन्य गाड़ी से भी जा भिड़ा। इस हादसे में टेंपो और दोनों अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।

टेंपो में सवार चार महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें संतोष, देवकी, रेखा और रजनी (सभी गणेशपुर निवासी) शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हस्तिनापुर निवासी आकाश भाटी, रुद्र प्रताप सिंह और लवी शादीन ने बताया कि यह हादसा टेंपो चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उनका कहना है कि चालक तेज गति से गलत तरीके से ओवरटेक कर रहा था।थाना हस्तिनापुर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts