नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम आज यानी 20 जनवरी को लगातार दूसरे दिन अपने आॅलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोना 2,429 रुपए बढ़कर 1,46,375 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल ये 1,43,946 रुपए पर था। सोना इस साल अब तक 13,180 रुपए महंगा हो चुका है।

एक किलो चांदी आज पहली बार सरार्फा बाजार में 3 लाख के पार निकल गई है। ये आज 10,888 रुपए बढ़कर 3,04,863 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले कल ये 2,93,975 रुपए पर थी। टउ पर चांदी कल ही 3 लाख के पार निकल गई है। चांदी इस साल सिर्फ 20 दिनों में ही 74,443 रुपए महंगी हो चुकी है।

