HomeEducation Newsअसिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

-

नई दिल्ली। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे उम्मीदवार नाबार्ड की आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

 

 

ऐसे डाउनलोड करें ग्रेड-ए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड

नाबार्ड की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आॅफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर सेक्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।

अंत में रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

नाबार्ड की ओर से असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए की मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। जनरलिस्ट की मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी विषय और इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चर और ग्रामीण विकास व अन्य संबंधित विषय से 200 अकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अलावा, स्पेशलिस्ट और लीगल की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी और संबंधित विषय से 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुछ प्रश्न दो अंक और कुछ प्रश्न एक अंक के पूछे जाएंगे।

उम्मीदवार मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 जनवरी तक डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में शामिल होने के लिए तय समय से पहले अपना एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts