Wednesday, April 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमुसलमानों के मन भय दूर कर अपने लिए प्यार पैदा करेगी भाजपा

मुसलमानों के मन भय दूर कर अपने लिए प्यार पैदा करेगी भाजपा

  • लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा स्तर पर होंगे सम्मेलन।
  • भाजपा सरकारों ने अल्पसंख्यकों के लिए क्या किया बताएंगे मुस्लिम नेता।

अनुज मित्तल: समाचार संपादक |

शारदा न्यूज, मेरठ। भाजपा से मुसलमानों की दूरी किसी से छिपी नहीं है। इसी दूरी का लाभ विपक्षी दल भी लगातार उठा रहे हैं। लेकिन अब भाजपा मुसलमानों के मन में पैदा हुए उनके प्रति भ्रम को दूर करने की न केवल पहल करेगी, बल्कि पार्टी के मुस्लिम नेता उलेमाओं को साथ लेकर विधानसभा स्तर पर मुसलमानों का मन साफ करने का अभियान शुरू करेगी।

बृहस्पतिवार को लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्य अतिथि रहे। इस सम्मेलन में अल्पसंख्य मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दकी ने कहा कि यूपी सहित पूरे देश में सूफी संवाद आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने मुसलमानों को लटकाने और भड़काने का काम किया है। जबकि देश का मुसलमान तो अमन और शांति चाहता है और भाजपा का भी मूलमंत्र अमन, शांति के साथ सबका साथ सबका विकास है।

बासित अली ने बताया कि सम्मेलन में पदाधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है, कि कैसे वह मुसलमानों के बीच जाकर और उनके सम्मेलन आयोजित कर संवाद करते हुए उनके मन भाजपा को लेकर पैदा हुए भ्रम को दूर करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने शारदा न्यूज को फोन पर बताया कि पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन करेगा और मुसलमानों से संवाद करेगा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को लगातार विपक्षी दल भड़काने के साथ उनके मन में भाजपा को लेकर भय का माहौल बना रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं है। भाजपा ने अल्पसंख्यकों को भी उतना ही सम्मान दिया है, जितना अन्य जाति और बिरादरियों को दिया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस संवाद के जरिए अल्पसंख्यक मोर्चा मुसलमानों के मन से भाजपा को लेकर पैदा हुए भ्रम को दूर करेगा। ताकि वह भाजपा के  साथ सीधे जुड़कर देश के विकास रथ पर सारथी बन सकें।

आधी आबादी को भी दी जा रही जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने राजनीति में महिलाओं के लिए आरक्षण कर आधी आबादी को साधने की तरफ कदम बढ़ाया है। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा के भी विधानसभा स्तर पर सम्मेलन तय हो चुके हैं। मेरठ जनपद की सातों विधानसभाओं में महिला मोर्चा के सम्मेलन होंगे। जिसमें कार्यकर्ताओं को महिलाओं के बीच जाकर सीधे संवाद के जरिए महिला सशक्तिकरण पर भाजपा के कामों को गिनाने के साथ सरकार के अन्य काम भी बताए जाएंगे। ताकि लोकसभा चुनाव में आधी आबादी का साथ भाजपा को ज्यादा से ज्यादा मिल सके।

युवा मोर्चा भी हो रहा तैयार

चुनाव कोई भी हो, लेकिन सबसे ज्यादा जोश और उत्साह के बीच निर्णायक युवा ही होता है। ऐसे में भाजपा युवा मोर्चा भी सम्मेलन के साथ लगातार कॉलेजों और युवा संस्थानों के बीच जाकर संवाद की तैयारी में जुट गया है।

बहुत अहम है इस बार का चुनाव

भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि चुनाव में अभी करीब छह माह हैं, लेकिन भाजपा पहले की ही तरह पूरी तरह तैयारी में जुट गई है। भाजपा से मजबूत संगठन किसी भी पार्टी के पास नहीं है। लेकिन इस बार का चुनाव बहुत अहम है, इसका कारण भाजपा के खिलाफ सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों का एकजुट होना है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर इस बार हम पिछले चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 51 प्रतिशत से ज्यादा मत प्राप्त किए थे। इस बार यह प्रतिशत इससे कहीं ज्यादा होगा। क्योंकि हर वर्ग और जाति का मतदाता भाजपा को वोट करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments