Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: हनुमान मंदिर के पास मीट की दुकान खुलने पर रोष, आंदोलन...

मेरठ: हनुमान मंदिर के पास मीट की दुकान खुलने पर रोष, आंदोलन की चेतावनी

-

– भड़के गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौसेवा समिति के कार्यकर्ता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रहलाद नगर मोहल्ले में हनुमान मंदिर के पास मीट की दुकान खुलने के बाद हिंदू संगठन भड़क गए। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौसेवा समिति के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन भी दिया।

 

 

गुरु गोरखनाथ कामधेनु गौसेवा समिति के अध्यक्ष सुशील वर्मा ने बताया कि प्रहलाद नगर में एक हनुमान मंदिर है। इस मंदिर के पास शादाब नाम के एक युवक ने मीट की दुकान खोली है। जिसका कोई लाइसेंस भी नहीं है। अवैध से खोली गई दुकान को लेकर हिंदू संगठनों में रोष है।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में मांग रखी गई है कि दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र मीणा, देवेंद्र शर्मा, सचिन, नितिन सैनी, उमेश कुमार व योगेश उपाध्याय आदि लोग शामिल रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts