Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: मां पर हमला कर दलित युवती का किया अपहरण, पांच...

Meerut News: मां पर हमला कर दलित युवती का किया अपहरण, पांच टीम तलाश में जुटी

-

– ग्राम कपसाढ़ में युवक ने युवती की मां पर किया फरसे से हमला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव में राजपूत युवक ने गांव की ही दलित युवती को किडनैप किया है। लड़का बीच गांव से ही लड़की को किडनैप कर भगाकर ले गया। इस बीच जब लड़की की मां ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो लड़के ने युवती की मां पर चाकू से हमला कर दिया। उसे चाकू मारकर युवती को भगाकर ले गया।

 

 

महिला के शोर मचाने पर आसपास ग्रामीण पहुंचे। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार बुधवार सुबह करीब आठ बजे महिला अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ खेत में गन्ने की सिंचाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान रजबहे के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ युवकों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला और युवती के साथ अभद्रता कर दी।

विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला के सिर पर फरसे से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

आरोप है कि महिला के घायल होने के बाद आरोपी नाबालिग किशोरी को जबरन अपने साथ ले गए और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल, मोदीपुरम (मेरठ) में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक-युवती दोनों एक ही गांव के हैं। दोनों पहले से परिचित हैं। एक दूसरे को जानते हैं।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि सरधना थानाक्षेत्र के गांव में 20 साल की युवती को एक युवक ने युवती की मां पर चाकू से हमला किया गया है। प्रकरण में जो घायल हुए हैं उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। एसपी देहात के निर्देशन में पुलिस की 5 टीमें अपह्ता की बरामदगी और युवक की बरामदगी के लिए लगाया गया है। परिजनो की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts