HomeAccident NewsVaranasi Accident: वाराणसी में रिंग रोड पर छह ट्रकों की भिड़ंत

Varanasi Accident: वाराणसी में रिंग रोड पर छह ट्रकों की भिड़ंत

-

सुबह कोहरे के चलते हुआ हादसा, आवाजाही बाधित, वाहनों को हटाने का काम जारी।

वाराणसी। घने कोहरे के कारण आज गुरुवार सुबह 8 बजे एक के बाद एक 6 ट्रक आपस में भिड़ गए। रिंग रोड फेज-2 पर खेवसीपुर गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कम दृश्यता के चलते कई ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक खलासी पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

यह दुर्घटना रिंग रोड फेज-2 स्थित खेवसीपुर गांव के समीप हुई, जहां घने कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता बेहद कम थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोहरे के कारण आगे चल रहे वाहनों की दूरी का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे यह टक्कर हुई। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (ठऌअक) के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने यातायात को सुचारू करने के प्रयास शुरू कर दिए। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम जारी है और धीरे-धीरे यातायात बहाल किया जा रहा है।

इस जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों से कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts