HomeAccident NewsBudaun Accident: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने...

Budaun Accident: ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पीटा

-

– सड़क जाम की, पुलिस ने छुड़ाया।

बदायूं। गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से खेत से लौट रहे 55 वर्षीय किसान प्रेमपाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मूसाझाग थाना क्षेत्र के बदायूं-दातागंज रोड स्थित किसरुआ गांव के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

 

Budaun Accident

 

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कुछ ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर उसे लखनपुर गांव के पास पकड़ लिया और चालक की पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। प्रेमपाल यादव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

ग्राम प्रधान की मदद से पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts