Homeदेशजानवर प्रेमी और इंसान प्रेमी वाली बहस, सुप्रीम कोर्ट में स्ट्रे डॉग...

जानवर प्रेमी और इंसान प्रेमी वाली बहस, सुप्रीम कोर्ट में स्ट्रे डॉग मामले की सुनवाई

-

  • Stray dog ​​case: सुप्रीम कोर्ट में स्ट्रे डॉग मामले की सुनवाई, अदालत में जानवर प्रेमी और इंसान प्रेमी वाली बहस।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में आज आवारा कुत्ते मामले पर फिर से सुनवाई शुरू हुई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि वो आज इस मामले पर डॉग लवर और डॉग हेटर दोनों की बातें सुनेगा। सुप्रीम कोर्ट बेंच ने आवारा कुत्तों की सुनवाई के दौरान कहा कि पिछले 20 दिनों में राजस्थान में दो जजों का आवारा जानवरों की वजह से एक्सीडेंट हुआ है।

 

 

शीर्ष अदालत ने कहा कि इस दुर्घटना के बाद एक जज अभी तक ठीक नहीं हुए हैं। कोर्ट ने कहा कि उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई है। यह बहुत गंभीर मामला है, SC ने कहा कि आज हम इस मामले में सबको विस्तार से सुनेंगे। ⁠कुत्ते के काटे जाने के शिकार पीड़ितों, कुत्ता प्रेमियों को और कुत्तों से नफरत वालों को। इस पर SG तुषार मेहता ने कहा, कुत्तों के लिए पेश होने वाले और इंसानों की ओर से पेश होने वाले दोनों को सुनिए।

कोर्ट को बताया गया मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों ने अभी तक पिछले आदेश के अमल को लेकर जवाब दाखिल नहीं किया है। इस पर SG मेहता ने कहा कि क्या गेटेड सोसाइटी में कुत्ते होने चाहिए, इसके लिए कोई ऐसा प्रोविजन होना चाहिए कि RWA वोट के आधार पर फैसला करे? क्योंकि सभी जानवर प्रेमी हैं लेकिन हम इंसान प्रेमी भी हैं, एक दिन कोई भैंस का दूध पीने के लिए भैंस लाना चाहेगा, क्या इसकी इजाज़त दी जा सकती है? दूसरों को दिक्कत होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts