HomeHealth newsमेडिकल कालेज में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस

मेडिकल कालेज में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। विश्व दृष्टि दिवस पर मेडिकल में सेमिनार का आयोजन किया गया।

मेडिकल के मीडिया प्रभारी डा. वीडी पाण्डेय ने बताया गुरुवार 12 अक्टूबर को नेत्र रोग विभाग मेडिकल कालेज में वर्ल्ड साइट डे के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

 

नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डा. लोकेश कुमार सिंह ने बताया वर्ल्ड साइट डे प्रतिवर्ष अक्टूबर माह के द्वितीय गुरुवार को मनाया जाता है। इस वर्ष इसकी थीम लव योर आइज एट वर्क है।

 

 

डा. लोकेश सिंह ने बताया किस प्रकार आप अपने कार्य स्थल पर अपनी आंखों को कंप्यूटर स्क्रीन से होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। इसके लिए 20- 20- 20 के नियम का पालन कर आप अपनी आंखों को कंप्यूटर स्क्रीन से होने वाले नुकसान से बचा सकते है। इस नियम के अनुसार 20 मिनट कंप्यूटर पर कार्य करने के पश्चात 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर स्थित वस्तु को देखने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं। साथ ही आंखों में सूखापन आने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवाइयां का उपयोग करना चाहिए।

गोष्ठी में प्रतिभाग करते हुए प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता ने विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की आंखों में होने वाली बीमारियों एवं उनके सही इलाज के बारे में मरीजो को जानकारियां प्रदान की।

 

इस अवसर पर नेत्र रोग विभाग के परास्नातक छात्रों द्वारा नाटक का मंचन कर नेत्रदान की महत्ता के बारे में भी बताया गया।

डा. अलका गुप्ता, डा. प्रियॉक गर्ग, डा. जयश्री द्विवेदी एवं डा. प्रियंका ने अपने विचार व्यक्त कर मरीजों व उनके तीमारदारों को आंख के रोगों से होने वाले नुकसान एवं उनके सही इलाज के बारे में जानकारी प्रदान की।

 

 

यह खबर भी पढ़िए-

https://shardaexpress.com/poster-competition-organized-on-world-mental-health-day/

Related articles

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts