HomeAccident Newsकोहरा बना आफत, आपस में टकराई 12 गाड़ियां, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ...

कोहरा बना आफत, आपस में टकराई 12 गाड़ियां, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

-

– आधा घंटे थमा यातायात, मची रही अफरातफरी।

आगरा। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह-सुबह हुए हादसे की वजह से जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची है। क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया गया।

 

 

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण थाना डौकी क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर बस सहित एक दर्जन के करीब वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया, जिससे आधा घंटे तक रोड पर यातायात बाधित रहा ।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को घने कोहरे के चलते थाना डौकी क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 08 किलोमीटर 14.200 पर डायवर्जन के पास बस सहित एक दर्जन के करीब वाहन आपस में टकरा गए, जिससे रोड पर अफरा तफरी मच गई। जानकारी पर डौकी पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाया गया, जिससे करीब आधा घंटे तक रोड पर यातायात बाधित रहा। गनीमत रही की हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts