HomeEducation NewsMeerut: मीडिया की प्रक्रियाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी

Meerut: मीडिया की प्रक्रियाओं से रूबरू हुए विद्यार्थी

-

तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में शैक्षणिक भ्रमण।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल में राजकीय इंटर कॉलेज किठौर तथा शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज, मेरठ के लगभग 70 से अधिक छात्र छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ शैक्षणिक भ्रमण के लिए संस्थान पहुंचे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो और डिजिटल मीडिया की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया।

 

 

 

भ्रमण के दौरान छात्रों ने अखबार बनाने की प्रक्रिया—रिपोर्टिंग, एडिटिंग, पेज मेकिंग, प्रूफ रीडिंग और प्रिंटिंग तक—हर चरण को नजदीक से समझा। मीडिया लैब में उन्हें आधुनिक न्यूजरूम की रचना, कैमरा हैंडलिंग, स्टूडियो लाइटिंग और एंकरिंग की बारीकियों का प्रदर्शन कराया गया। छात्रों ने स्वयं भी न्यूज एंकरिंग का अनुभव लिया, जिसे उन्होंने बेहद रोमांचक बताया।

इसी क्रम में विद्यार्थियों ने रेडियो चैनल 90.8 के आॅडियो-वीडियो स्टूडियो का भी अवलोकन किया। तकनीकी टीम ने उन्हें रेडियो कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग, एडिटिंग, साउंड मिक्सिंग, और आॅन-एयर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। पहली बार स्टूडियो देखने का अनुभव छात्रों के लिए अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया आज केवल नौकरी का माध्यम नहीं है, बल्कि संभावनाओं का विशाल क्षेत्र है। इच्छाशक्ति और कौशल होने पर छात्र अपना अखबार, अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म या अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू कर सकते हैं। पत्रकारिता में करियर विकल्प अनगिनत हैं—रिपोर्टिंग, एंकरिंग, पीआर, विज्ञापन, डिजिटल कंटेंट, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, रेडियो जॉकी और बहुत कुछ। भ्रमण के दौरान कई छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेकर अखबार निर्माण तक इतनी विस्तृत प्रक्रिया होती है। यह उन्होंने पहली बार जाना। मीडिया उपकरणों को पास से देखना, स्टूडियो में काम करने वालों से बातचीत करना और संपूर्ण प्रक्रिया को समझना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विनम यादव, लव कुमार, निधि शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी मितेंद्र कुमार गुप्ता, रेडियो जोकि पीयूष गांधी,ज्योति वर्मा, राकेश कुमार उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts