spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: राशन एजेंसी संचालकों ने महिला सहित परिवार को पीटा, मामला दर्ज

मेरठ: राशन एजेंसी संचालकों ने महिला सहित परिवार को पीटा, मामला दर्ज

-

– चार घंटे लाइन में खड़ी महिला को नहीं दिया राशन, विरोध पर परिवार पर हमला किया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी में ठेके पर चल रही एक राशन एजेंसी पर ठेकेदारों की दबंगई सामने आई है। शिकायत के अनुसार, राशन लेने पहुंची एक महिला से न केवल बदसलूकी की गई, बल्कि विरोध करने पर ठेकेदारों ने अपने साथियों के साथ महिला के परिवार पर हमला कर दिया।

 

 

हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित सुनील वर्मा की पत्नी नेहा वर्मा वार्ड-62 स्थित प्रमोद नाम से पंजीकृत राशन एजेंसी पर राशन लेने गई थीं। यह एजेंसी ठेके पर अमन और दीपांशु नामक युवक चला रहे हैं। नेहा वर्मा का आरोप है कि चार घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद जब उनकी बारी आई, तो दोनों युवकों ने बिना कारण बताए उन्हें राशन देने से इनकार कर दिया।

नेहा के विरोध करने पर दीपांशु ने उनसे गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। नेहा ने घर आकर परिजनों को यह बात बताई। इसके कुछ देर बाद ही आरोपी अमन और दीपांशु अपने करीब दर्जनभर साथियों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए।

दबंगों ने घर में घुसकर नेहा, उनके पति सुनील, जेठ अनिल और जेठानी पूनम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

हमले में गंभीर रूप से घायल पूनम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह एजेंसी ठेके पर ली गई है और लगातार ठेकेदार मनमानी करते है। कार्डधारकों पर जबरन चावल खरीदने का दबाव बनाया जाता है। लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे लोगों को एजेंसी का ठेका कैसे मिला और एजेंसी की वास्तविक चौथी आखिर कहां है।

पीड़ित परिवार ने अमन, दीपांशु और उनके साथियों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने न्याय की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts