Homeउत्तर प्रदेशAmrohaनेशनल हाईवे-9 पर विजिबिलिटी शून्य, वाहनों की रफ्तार थमी

नेशनल हाईवे-9 पर विजिबिलिटी शून्य, वाहनों की रफ्तार थमी

-

– सर्दी का पहला घना कोहरा

अमरोहा। गुरुवार सुबह सर्दी के मौसम का पहला घना कोहरा छाया। नेशनल हाईवे-9 पर कोहरे की मोटी चादर बिछने से विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई, जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरे के कारण तेज रफ्तार वाहन जहां-तहां रुक गए और यातायात धीमी गति से चलने लगा। चालकों को पार्किंग लाइट और हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से आगे बढ़ना पड़ा।

फॉग की तीव्रता से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है, जिसके चलते पुलिस ने मार्ग पर लगातार निगरानी बढ़ा दी है। सीजन के पहले कोहरे के कारण अमरोहा में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया।

इस ठंड से जहां स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं किसानों को राहत मिली है। यह ठंड गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts