Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: यूपी में पारा गिरा, हवा कंपाने लगी

UP Weather: यूपी में पारा गिरा, हवा कंपाने लगी

-

– कई शहरों में छाया घना कोहरा, अयोध्या रहा सबसे ठंडा शहर।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गलन भरी पछुआ हवाओं के साथ ठंड का मौसम अपने पूरे रंग में है। सुबह-शाम कोहरे और ठिठुरन भरी सर्द रातों के साथ पौष माह की शुरूआत हो चुकी है। दिन में हो रही गुनगुनी धूप भी गलन से राहत नहीं दे रही।

धुंध और कोहरे की वजह से तराई के कुशीनगर, बहराइच में दृश्यता 50 मीटर से नीचे सिमट गई। वहीं आजमगढ़ में दृश्यता 300 मीटर दर्ज हुई। इटावा, अयोध्या, कानपुर शहर आदि में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। 6.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं बरेली में 7.4 डिग्री और इटावा में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से प्रदेश में पारे में क्रमश: गिरावट जारी रहेगी। इस बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई इलाकों में छिटपुट बादलों की मौजूदगी रहेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से कहीं कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। विक्षोभ के गुजरने के बादल छंटेंगे। धूप-छांव के मौसम से निजात मिलेगी। इस बीच प्रदेश के तराई व अन्य इलाकों में सुबह के समय हल्के से मध्यम धुंध व कोहरा बना रहेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts