Homeउत्तर प्रदेशMeerutरेत से भरा हाईवा पकड़ा, 1.64 लाख रुपये का किया चालान

रेत से भरा हाईवा पकड़ा, 1.64 लाख रुपये का किया चालान

-

– आरटीओ ने ओवरलोडिंग पर कसा शिकंजा, रात्रि चेकिंग में हुई कार्रवाई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आरटीओ टीम ने हस्तिनापुर में ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक रेत से भरे हाईवा को पकड़ा है। रविवार देर रात हस्तिनापुर और मवाना मार्ग पर हुई चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। वाहन पर 1,64,400 रुपए का चालान किया गया है। हाईवा को हस्तिनापुर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। परिवहन विभाग ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में आरटीओ टीम ने देर रात विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। जांच के दौरान रेत से लदा यह हाईवा अपनी निर्धारित क्षमता से अधिक भरा पाया गया, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

हस्तिनापुर थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मेरठ आरटीओ टीम ने रेत से भरे ओवरलोड हाईवा को पकड़ा है। वाहन पर ओवरलोडिंग के लिए चालान किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चालान की राशि जमा होने के बाद ही वाहन को नियमानुसार छोड़ा जाएगा।

वाहन मालिक इरशाद ने भी घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनका वाहन ओवरलोडिंग के कारण पकड़ा गया था और आरटीओ ने अधिक भार पाए जाने पर चालान किया है। इरशाद के अनुसार, चालान जमा करने की प्रक्रिया पूरी होते ही वाहन को रिहा करा लिया जाएगा।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध मिट्टी और रेत ढोने वाले ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। इन वाहनों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। आरटीओ द्वारा की गई इस कार्रवाई को आम जनता की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम माना जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts