Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशशादी में बीफ का काउंटर लगाने पर बवाल, भाजपा नेता के बेटे...

शादी में बीफ का काउंटर लगाने पर बवाल, भाजपा नेता के बेटे को पीटा

-

– शादी में बीफ का काउंटर लगाने पर मारपीट, थाने में भी बसपा नेता से भिड़ंत।

अलीगढ़। एक दावत-ए-वलीमा (रिसेप्शन) कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि यहां पर बीफ परोसा जा रहा था। उसके लिए अलग से काउंटर लगाए थे। रिसेप्शन में भाजपा नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। काउंटर पर बीफ का स्टिकर देखकर भाजपा नेता और जवां नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे आकाश ने विरोध किया।

 

 

पुलिस को सूचना देने के बाद काउंटर का वीडियो बनाने लगा। यह देखकर कैटरिंग के काम में लगे कर्मचारी भड़क गए। वीडियो बनाने का विरोध करने लगे। भाजपा कार्यकतार्ओं के साथ बहस करने लगे। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों तरफ से जमकर लात-घूसे चले। बीच-बचाव के लिए आए लोगों को भी दौड़ा-दौड़कर पीटा गया।

पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इस दौरान कैटर्स के समर्थन में बसपा नेता समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। थाने के अंदर भी बवाल होने लगा। एक घंटे तक कहासुनी होती रही। हाथापाई की नौबत आ गई।

पुलिस ने बीच-बचाव कर हालात काबू में किए और कैटर्स समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। उसके बाद एफएसडीए की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा। उन्होंने वहां से खाने के सैंपल लिए और जांच के लिए भेज दिए।

सिविल लाइंस क्षेत्र के शहनाई गेस्ट हाउस में धौर्रा के एक युवक और जीवनगढ़ की एक युवती के निकाह के बाद रविवार रात को दावत-ए-वलीमा चल रही थी। इसमें जवां नगर पंचायत अध्यक्ष फूलवती सूर्यवंशी के बेटे आकाश को भी न्योता भेजा गया था। वह अपने दोस्त गौरव और कुछ अन्य लोगों के साथ आया था।

आकाश और उसके दोस्त गौरव का आरोप है कि उन्हें खाने-पीने के स्टॉल पर बीफ कोरमा का स्टीकर लगी हुई टेबल सजी मिली। उन्होंने देखते ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो बनाते देख कैटर्स स्टाफ ने उन्हें घेर लिया। वीडियो बनाने से मना करने लगे। आकाश ने जब मना किया तो उन्होंने उसे और उसके दोस्तों से मारपीट की।

आकाश और गौरव ने भाजपा कार्यकतार्ओं को इसकी जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को भी फोन करके बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पूछताछ के लिए सिविल लाइंस थाने ले आई। सूचना मिलते ही कैटर्स की ओर से बसपा नेता सलमान शाहिद पहुंच गए।

थाने के अंदर ही भाजपा कार्यकतार्ओं से उनकी कहासुनी हो गई। बसपा नेता का आरोप है कि भाजपाइयों के दबाव में थाने में उनसे जुड़े हुए पक्ष की सुनवाई नहीं हो रही थी। इसकी जानकारी पर वे थाने गए तो वहां उनके पक्ष को धमकाया गया, अभद्रता की गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने कैटर्स और मारपीट के आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए और वापस लौट गए।

तहरीर देने वाले गौरव ने बताया कि निमंत्रण पर वह दोस्तों के साथ शहनाई लॉज में गए थे। यहां पर बीफ परोसा जा रहा था। इसका स्टिकर भी लगाया गया था। जैसे ही हम लोग वीडियो बनाने लगे। वहां पर कैटर्स और कुछ अन्य लोग आ गए। जातिसूचक गालियां देने लगे। इसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया और अन्य साथियों को जानकारी दी।

रिसेप्शन में गोमांस नहीं था

सलमान शाहिद पूर्व में बसपा से महापौर प्रत्याशी रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों पर गलत एक्शन होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद मैं थाने गया, लेकिन सीओ के सामने ही भाजपा के कार्यकतार्ओं ने मेरे साथ अभद्रता की। भीड़तंत्र से न्याय नहीं मिलता। भाजपा के लोग पुलिस अधिकारियों को दबाव में लेकर काम कराना चाहते हैं। वहां गोमांस जैसी कोई बात ही नहीं थी।

मामले की कर रहे जांच

सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह का कहना है कि जवां नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे के दोस्त गौरव कुमार की ओर से तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में कैटर्स और दो अन्य लोगों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। कैटर्स ने पूछताछ में बताया है कि उसने गलती से काउंटर पर बीफ कोरमा का बोर्ड लगा दिया था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts