Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बाउंड्री रोड पर डंपिंग ग्राउंड बना हरित क्षेत्र

मेरठ: बाउंड्री रोड पर डंपिंग ग्राउंड बना हरित क्षेत्र

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बाउंड्री रोड पर पैंठ बाजार स्थित पिंकी छोले-भटूरे के सामने वर्षों पुराना डंपिंग ग्राउंड अब हरित क्षेत्र में बदल गया है। छावनी परिषद और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से इस स्थल का सुंदरीकरण किया गया है।

 

 

कूड़े के ढेर को हटाकर यहां फूल-पौधों के गमले रखे गए हैं। इसके साथ ही ग्रीन पैच, गार्डन यूनिट्स, सुंदर पेंटिंग, टाइल वर्क और डेकोरेटिव बैरिकेड लगाकर पूरे क्षेत्र को आकर्षक बनाया गया है।
इस स्थान पर दोबारा कूड़ा न डाला जाए, इसके लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। सफाई कर्मियों की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। साफ-सुथरा होने के बाद अब लोग यहां सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

यह स्थल पिछले तीन-चार सालों से कूड़ा डालने का केंद्र बना हुआ था। नियमित कूड़ा उठान न होने के कारण यहां से दुर्गंध उठती थी, जिससे ग्राहकों और राहगीरों को काफी परेशानी होती थी। रात्रि में दुकानों और बाजारों का कचरा भी यहीं फेंका जाता था।

मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने सभी निकायों को निर्देश दिए थे कि कहीं भी कूड़ा नहीं दिखना चाहिए और अधिकारी स्वयं मार्ग का निरीक्षण करें। इसी क्रम में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन और नगरायुक्त डॉ. सौरभ गंगवार ने सुबह की सैर के दौरान इस कूड़ा स्थल का निरीक्षण किया था, जिसके बाद कूड़ा हटाने का कार्य शुरू किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts