HomeCRIME NEWSNoida Murder: प्रेमी ने पीजी में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली, मौत,...

Noida Murder: प्रेमी ने पीजी में घुसकर प्रेमिका को मारी गोली, मौत, जांच में जुटी पुलिस

-

– दोनों के बीच हुआ था झगड़ा, पिस्टल लहराते भाग गया, दोनों घरेलू नौकर के रूप में करते थे काम

नोएडा। एक युवक ने पीजी में घुसकर गर्लफ्रेंड को गोली मार दी। उसके बाद पिस्टल लहराते हुए भाग गया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग कमरे में पहुंचे। देखा तो जमीन पर युवती की लाश पड़ी थी। पीजी संचालक ने फौरन फोन करके पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लोगों से घटना की जानकारी ली। सैंपल इकट्ठा किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद आरोपी की तलाश में जुट गई। घटना शुक्रवार रात याकूबपुर गांव की है।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार- याकूबपुर गांव में सोनू (25) नाम की युवती पीजी में रहती थी। कृष्णा नामक युवक से उसका प्रेम संबंध था। शुक्रवार की रात को दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने पीजी में रात करीब 11 बजे उसे गोली मार दी।
उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी कृष्णा मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस का दावा है कि पहले सोनू और कृष्णा एक साथ काम करते थे। वहीं से दोनों की प्रेम कहानी की शुरूआत हुई। कुछ दिनों से उनके बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। आशंका है कि इसी के चलते उसने हत्या की है। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके से सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसकी जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts