HomeAccident NewsMathura Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप को ईंटों से भरे...

Mathura Road Accident: श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप को ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 16 घायल

-

– हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं की मैक्स पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल मथुरा रेफर।

मथुरा। नौहझील में गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे में 16 लोग घायल हो गए। हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप को ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। यह घटना नौहझील-गौमत रोड स्थित बृजधाम फार्म हाउस के समीप सुबह करीब छह बजे हुई।
हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मथुरा रेफर कर दिया। इनमें नगला भूपसिंह, थाना मांट निवासी दीक्षा (15), प्रभा (12), लक्ष्मी (15), खुशबू (12) और राधा (20) शामिल हैं।

अन्य घायलों में नगला भूपसिंह निवासी डॉली (17), पूजा (18), नीरज (32), दुर्गेश (17), काजल (15), रामकिशन (38), कोमल (12), निशा (14) और बिजौली निवासी गरिमा (15), विक्रम (23) व रचना (15) शामिल हैं। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए बुधवार को हरिद्वार गए थे। बुधवार रात करीब 8:30 बजे स्नान के बाद वे अपने गांवों के लिए रवाना हुए थे। तड़के नौहझील क्षेत्र से गुजरते समय यह हादसा हुआ। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी सोनू सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार और उपनिरीक्षक अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से यह हादसा हुआ है। फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts