Homeउत्तर प्रदेशMeerutबेगमपुल रैपिड स्टेशन का नाम भारत माता चौक रखने की उठी मांग,...

बेगमपुल रैपिड स्टेशन का नाम भारत माता चौक रखने की उठी मांग, हिंदू राष्ट्र सेवा संघ ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

-

– हिंदू राष्ट्र सेवा संघ ने सरकार से की बेगमपुल रैपिड व मेट्रो स्टेशन का नाम भारत माता रखने की मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर में रैपिड व मेट्रो स्टेशन का नाम बेगमपुल से संशोधित कर भारत माता चौक रखने की मांग को लेकर बुधवार को हिंदू राष्ट्र सेवा संघ के दर्जनों सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, नगर निगम मेरठ महापौर (हरिकान्त अहलूवालिया) द्वारा बेगमपुल का नाम बदल कर भारत माता चौक किया गया है। साथ ही रैपिड और मेट्रो स्टेशन का नाम भी भारत माता चौक प्रस्तावित किया गया है। परन्तु मेरठ रैपिड और मेट्रो स्टेशन का नाम भारत माता चौक ना रखकर पूर्व नाम बेगमपुल रखा गया है। जो ग़लत है।

 

 

उन्होंने कहा कि, हिंदू राष्ट्र सेवा संघ सरकार से यह मांग करता है कि, मेरठ रैपिड और मेट्रो स्टेशन का पूर्व नाम बेगमपुल को संशोधित कर वर्तमान नाम भारत माता चौक कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि, भारत का पहला रैपिड व मेट्रो स्टेशन होने के कारण ये अगर वर्तमान नाम से जाना जाए तो ये मेरठवासियों के लिए गर्व की बात होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts