Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrBulandshahr News: मंदिर के पुजारी को ईंटों से पीटा, हालत गंभीर

Bulandshahr News: मंदिर के पुजारी को ईंटों से पीटा, हालत गंभीर

-

– मछली पकड़ने का विरोध करना पड़ा महंगा, महंत पर जानलेवा हमला

बुलंदशहर। अवैध रूप से मछली पकड़ने का विरोध करने पर एक मंदिर के महंत पर जानलेवा हमला किया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के मिलक मानिकपुर गांव स्थित शिव मंदिर के महंत शंकर गिरी को चार अज्ञात हमलावरों ने ईंटों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना 22 अक्टूबर की शाम को हुई, जब महंत शंकर गिरी ने मंदिर के पास वाले तालाब में चार लोगों को अवैध रूप से मछली पकड़ते देखा। उन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज करने लगे।

महंत द्वारा गाली-गलौज का विरोध करने पर हमलावरों ने उन पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए। महंत गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए।

गांव के लोगों ने बेहोशी की हालत में पड़े महंत को देखा और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महंत शंकर गिरी की तहरीर पर देहात पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts