Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में जूते के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान...

मेरठ में जूते के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित जैन नगर में सोमवार देर रात एक मकान की ऊपरी मंजिल पर बने जूतों के गोदाम में आग लग गई। यह गोदाम जैन नगर निवासी राजेश जैन का बताया जा रहा है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और चारों ओर धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

फायर कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि, आसपास के घरों के लोग भी आग लगने से सहम गए। परिवार के सदस्यों ने सुरक्षित बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। आग लगने से गोदाम में रखे जूते और पैकिंग के लिए रखे गए डिब्बे जलकर राख हो गए।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।

वहीं, फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत हो रही है। हालांकि, टीम मौके पर जांच कर रही है और इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि, आग किसी पटाखे की चिंगारी से लगी हो सकती है। पुलिस और फायर विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts