Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर: बिजलीघर में करंट लगने से झुलसे एसएसओ

बुलंदशहर: बिजलीघर में करंट लगने से झुलसे एसएसओ

-

– वैर बिजली घर में लाइन बदलते समय हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी।

बुलंदशहर। शनिवार की सुबह वैर बिजली घर में लाइन बदलते समय एक हादसा हो गया। इस दौरान SSO कुसेंदर करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार, कुसेंदर लाइन बदलने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज करंट का झटका लगा। इससे उनके शरीर के कई हिस्से झुलस गए और हाथ-पैरों पर गंभीर चोटें आईं। बिजली घर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें बिजली के संपर्क से अलग किया तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) वैर पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुसेंदर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें 108 एंबुलेंस द्वारा बुलंदशहर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि करंट लगने से उनके शरीर पर ब्लास्ट जैसी सूजन आ गई थी और चमड़ी झुलस गई थी। फिलहाल उनका उपचार बुलंदशहर जिला अस्पताल में जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts