Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: 16 अक्टूबर से शुरू होगी कुश्ती प्रतियोगिता

Meerut: 16 अक्टूबर से शुरू होगी कुश्ती प्रतियोगिता

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अलका तोमर कुश्ती एकेडमी के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार 16 अक्टूबर को सिसौली में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 250 पहलवान प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता बालक व बालिका दोनो वर्ग में करायी जायेगी। यह प्रतियोगिता बालक व बालिका दोनो वर्ग में करायी जायेगी। उक्त बातें मंगलवार को बाउंड्री रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान आयोजनकतार्ओं ने कही।

उन्होंने कहा कि, दोनो वर्गों में अंडर-12 वर्ष बालक, अंडर 15 वर्ष, 35 किग्रा, 40. किग्रा, 45 किग्रा, 48 किग्रा 52 किग्रा0, 57 किग्रा, 62 किग्रा, 68 किग्रा, अंडर 17-वर्ष 71 किग्रा, 92 किग्रा, बालिका वर्ग में अंडर 12 वर्ष, ओपन वर्ग में 37 किग्रा, 42 किग्रा, 50 से 55 किग्रा, 55 से 62 किग्रा, 68 से 76 किग्रा वर्ग में खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि, प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का वजन सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक लिया जायेगा। जबकि, प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रात: 10 बजे किया जायेगा। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता, अध्यक्ष अलका तोमर, संरक्षक चौधरी कल्याण सिंह सुरेश चन्द गुप्ता (देवप्रिया), सचिव जबर सिंह सोम आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts