Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ एसएसपी ने बदले तीन थानों के एसओ

मेरठ एसएसपी ने बदले तीन थानों के एसओ

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने जिले में तीन थानों के थानेदारों का तबादला किया है। गुरुवार रात एसएसपी ने तबादले का आदेश जारी किया है।

आदेश में साइबर थाना प्रभारी प्रताप सिंह को किठौर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। जानी थाने के प्रभारी महेश राठौर को साइबर क्राइम का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी तरह सरधना थाने के निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र को जानी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। एसएसपी ने बताया कि प्रशासनिक दृष्टि से ये तबादले किये गये हैं।

बता दें कि किठौर में नाबालिग से हुई छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ था। पीड़िता के परिजनो का आरोप है कि वो छेड़छाड़ की घटना होने के बाद थाने गए थे लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की गई थी। जब वीडियो वायरल हुआ तब पूरा मामला सामने आया।

वहीं किठौर के भड़ौली में भाजपा नेता बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना की सरेआम हत्या की गई। उसके आरोपित रॉबिन ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इसके बाद एसएसपी ने काफी नाराजगी जताई थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts