HomemausamMeerut Weather: फिर बदला मौसम, बारिश ने गिराया तापमान

Meerut Weather: फिर बदला मौसम, बारिश ने गिराया तापमान

-

– सोमवार को भी कई क्षेत्रों में हुई बारिश, कल तक रहेगा ऐसा ही मौसम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बंगाल की खाड़ी में बना रहे तीन सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में फिर से मौसम ने पलटी मार दी है। रविवार रात कुछ जगह हुई बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाने के बाद बारिश हुई। तेज हवा चल रही है। इस कारण आज और कल बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग में पश्चिम उत्तर प्रदेश में 24 से 48 घंटे तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ दिखाई दिया। रात में बारिश के बाद सुबह तेज हवा ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। गर्मी से राहत मिली है और तापमान भी गिरा है।

मौसम में बदलाव के चलते दो दिन तक तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही कहना है कि दो दिन सोमवार और मंगलवर को तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा धान की फसल को नुकसान पहुंचाने की आशंका है।

7 अक्टूबर को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि 8 अक्टूबर से मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकेगी।

रविवार शाम की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में मेरठ में औसतन 0 मिमी बारिश दर्ज की गई। ये मौसम विभाग के अनुमान 1.2 मिमी से 100% कम है। वहीं, 1 अक्टूबर से 6 अक्टूबर की बात करें तो मेरठ में 4.3 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के अनुमान 3.5 मिमी से 22% अधिक है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts