Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: स्वच्छता पखवाड़े में सफाई कर्मी सम्मानित

Meerut: स्वच्छता पखवाड़े में सफाई कर्मी सम्मानित

-

– स्वाधीनता सेनानी परिवार ट्रस्ट ने टाउन हाल में किया कार्यक्रम का आयोजन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय स्वतंत्रता सग्राम सेनानी परिवार ट्रस्ट मेरठ के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वी जन्म जयंती, लोकप्रिय पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री और मेरठ के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सैनानी विष्णु शरण दुबलिश की जन्म जयन्ती के उपलक्ष में सफाई नायक एवं नायिकाओं सम्मान का किया गया।

टाउन हाल स्थित माहत्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेवी राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर के द्वारा आजदी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा में सराहनीय कार्य करने वाले सफाई मित्रो एवं नायिकाओं में सावित्री, माया, मोनिका, आकाश, मनोज कुमार, पंकज को प्रशस्त्रित पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर समानित किया गया। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमर सिंह आवान को भी स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य संयोजक दिनेश चंद जैन ने बताया कि, मेरठ के विष्णु सरण दुबलिश ने गांधी जी के आवाहान पर अनेक बार जेल गए। कार्यक्रम में प्रवीण दुबलिश, नरेन्द्र स्वरूप दुबलिश, हेमंत दुबलिश, निर्भीक दुबलिश, मनीष वर्मा, सुनील शर्मा, सह संयोजक श्री,श्री प्रेम प्रकाश गुप्ता, मुख्य संहसयोजक श्री महेश गुप्ता, संयोजक देवांश मिश्रा, रीतेश,वसीम अहमद, कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts