HomeCRIME NEWSमेरठ: चार लाख में शूटर हायर कर खुद पर चलवाई गोली, पुलिस...

मेरठ: चार लाख में शूटर हायर कर खुद पर चलवाई गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

-

– इलियास ने विपक्षियों को फंसाने के लिए की थी साजिश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी मजीदनगर में 15 दिन पहले हुई गोलीबारी का मामला सुलझा लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि इलियास ने खुद पर गोली चलवाकर विपक्षियों को फंसाने की साजिश रची थी। इलियास ने इस काम के लिए तीन शूटरों को 4 लाख रुपये में हायर किया था। गोली उसके पैर और कंधे में लगी थी। पुलिस ने इलियास और एक शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, इलियास तीन साल पहले जावेद की हत्या के मामले में जेल गया था। वहीं उसकी शूटरों से दोस्ती हुई। जेल से बाहर आने के बाद भी वह उनके संपर्क में रहा। इलियास, तोहिद, बबलू और इनाम कबरा मिलकर जमीनों पर कब्जा करते थे। फिर उन्हें बेचकर पैसे बांट लेते थे।
एक प्लॉट की बिक्री से मिले पैसों में इलियास को हिस्सा नहीं दिया गया। इसी रंजिश में उसने विपक्षियों को फंसाने की योजना बनाई।

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव की जांच में यह सारा मामला सामने आया। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला कि इलियास ने 2018 में भी खुद पर हमला करवाया था। यही बात पुलिस के शक का कारण बनी। पुलिस अब बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts