HomeAccident NewsBudaun accident: तेज रफ्तार कार पलटने से दो सराफा कारोबारियों की मौत,...

Budaun accident: तेज रफ्तार कार पलटने से दो सराफा कारोबारियों की मौत, कार के उड़े परखच्चे

-

– बरेली से लौटते हुए निमार्णाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात हुआ हादसा, 

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में निमार्णाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात भीषण हादसा हुआ। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो सराफा कारोबारियों की मौत हो गई। निमार्णाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में बिसौली कस्बा के दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों सराफा कारोबारी थे। बरेली से घर लौट रहे थे। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। पुलिस के मुताबिक रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ, जिससे मौके पर ही दोनों की जान चली गई।

बिसौली कस्बा के सराफा कारोबारी सनी अग्रवाल (28 वर्ष) पुत्र आलोक अग्रवाल और अंशुल वार्ष्णेय (30 वर्ष) पुत्र केशव वार्ष्णेय शुक्रवार को किसी काम से बरेली गए थे। परिजन रातभर उनके लौटने का इंतजार करते रहे। शनिवार सुबह सड़क हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

गंगा एक्सप्रेसवे पर अभी यातायात शुरू नहीं हुआ है, लेकिन दोनों दोस्त गंगा एक्सप्रेसवे पर कार लेकर क्यों गए, इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। वजीरगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दोनों के शवों को बाहर निकाला। उनके पास से मिले दस्तावेजों से दोनों की पहचान हुई। इसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया।

परिजनों के मुताबिक सनी दो भाइयों में छोटा था और उसकी शादी पिछले वर्ष ही हुई थी। वहीं अंशुल तीन भाइयों में मंझला था। दोनों की असमय मौत से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाने उनके घर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts