HomeCRIME NEWSशामली: लहूलुहान हालत में खेत में मिला सब्जी विक्रेता का शव, शरीर...

शामली: लहूलुहान हालत में खेत में मिला सब्जी विक्रेता का शव, शरीर पर कई जगह चाकुओं के निशान, पुलिस जांच में जुटी

-

  • सब्जी विक्रेता चाकू से गोदकर हत्या।
  •  शुक्रवार सुबह लहूलुहान हालत में खेत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।

शामली। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में शुक्रवार सुबह खेत से सब्जी विक्रेता का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हथछोया गांव निवासी 21 वर्षीय कय्यूम के रूप में हुई।

कय्यूम फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। गुरुवार शाम वह घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर कई जगह चाकुओं के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हो रही है।

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और बताया कि कय्यूम गुरुवार शाम सब्जी बेचने के लिए घर से निकला था। देर रात तक लौटकर नहीं आया। शुक्रवार सुबह उसकी हत्या की खबर से परिवार और गांव में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts