HomeCRIME NEWSGhazipur murder: महिला की लात-घूसों से पीटकर की हत्या, जांच में जुटी...

Ghazipur murder: महिला की लात-घूसों से पीटकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

– विवाद के बाद दबंगों ने लात-घूसों से पीटा था, मौके पर हुई मौत।

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव में दबंगों ने एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 50 वर्षीय मंशा देवी को लात-घूसों से इतना पीटा गया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना देर रात करीब 11 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, पाली गांव निवासी मंशा देवी के पति ज्ञानेंद्र प्रजापति हैं। घटना वाली रात उनका सबसे छोटा बेटा बीबीचन्द प्रजापति अपने घर के दरवाजे पर टहल रहा था। तभी गांव के ही दो युवक कहीं से पार्टी करके लौट रहे थे।

इन युवकों का बीबीचन्द से पार्टी और खर्च को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों युवक बीबीचन्द को लात-घूसों से मारने लगे। बेटे की पिटाई की आवाज सुनकर मंशा देवी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। दबंगों ने मंशा देवी से भी कहासुनी की और फिर उन्हें भी लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में मंशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts