Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशJalaun Accident: कार ने तीन छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दो...

Jalaun Accident: कार ने तीन छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल, चालक फरार

-

देर शाम तेज रफ्तार कार ने दिया घटना को अंजाम।

जालौन। उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगराया में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तीन मासूम छात्राएं रोज की तरह पढ़ाई से लौट रही थीं, तभी अचानक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों छात्राएं सड़क पर दूर तक घिसट गईं।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत उरई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने रघुवीर कुशवाहा की पुत्री को मृत घोषित कर दिया। हाकिम कुशवाहा की पुत्री की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीसरी छात्रा शंकर जाटव की पुत्री का इलाज उरई मेडिकल में जारी है।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहन अक्सर तेज रफ्तार से निकलते हैं, जिससे आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सूचना मिलने पर उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल आरोपी वाहन और चालक की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts