Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशआकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

-

– बकरी चराने जंगल गया था युवक, छह बकरियां भी मरीं।

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के राउतपुर गांव में बुधवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। 25 वर्षीय पवन यादव अपनी बकरियां चरा रहा था, तभी वह बिजली की चपेट में आ गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

राउतपुर निवासी पवन यादव (25) बुधवार शाम अपनी बकरियां चराने सिवान गया था। इसी दौरान तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए पवन ने छाता लगाया था। तभी अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में पवन आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

गांव के लोगों ने आनन-फानन में पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना में पवन की छह बकरियां भी मौके पर ही मर गईं।सदर कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts